मोच (Sprain) एक आम समस्या है, जो अचानक किसी भी समय हो सकती है। चलने, दौड़ने या गलत तरीके से पैर मुड़ जाने पर मोच लग जाती है और तेज दर्द के साथ सूजन भी आ जाती है। अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह मोच का दर्द बहुत बड़ा परेशानी का सबब बन जाता है।
इस लेख में हम आपको एक ऐसा पारंपरिक और प्रभावी उपाय बताएंगे, जो सरसों के तेल और राम शाबर मंत्र के प्रयोग से जुड़ा है। इस उपाय से मात्र 3 दिन में मोच का दर्द ठीक हो जाता है।
![]() |
| सरसों के तेल और राम मंत्र से मोच का दर्द होगा दूर |
क्या मोच का दर्द ठीक करने का मंत्र होता ?
बहुत से पाठकगण यह सोचते होंगे की क्या मोच का दर्द ठीक करने का भी मंत्र हो सकता है? तो आपको बता दू की हाँ! मंत्र होता है, और इतना प्रभावी की आप चकित रह जायेंगे।
मंत्रों से मानसिक शांति और विश्वास मिलता है, जो शारीरिक व्याधियों को दूर करने में सहायक होता है। शाबर तंत्र ग्रंथों में मोच का ही नहीं अपितु अनेकों लाइलाज बिमारियों का भी मंत्र उपलब्ध है, जिसे किसी योग्य गुरु के संरक्षण में सिद्ध करके लाभ लिया जा सकता है।
लेकिन केवल और केवल मंत्र पर ही निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। असरदार उपाय डॉक्टर की सलाह और फिजियोथेरेपी ही है। मंत्र को सहायक साधना समझें, मुख्य इलाज नहीं। दर्द गंभीर हो तो एक्स-रे और जांच जरूरी है।
मोच क्या होती है और क्यों लगती है?
मोच तब आती है जब शरीर के किसी जोड़ (Joint) के आसपास की मांसपेशियां या लिगामेंट्स अचानक खिंच जाते हैं। मोच आने के मुख्य कारण हैं निम्नवत हैं-
- पैर का अचानक मुड़ जाना
- गलत तरीके से चलना या दौड़ना
- भारी वजन उठाना
- खेलते समय चोट लगना
मोच आने के लक्षण
- तेज दर्द
- सूजन
- चलने में दिक्कत
- प्रभावित जगह पर अकड़न
मोच का दर्द ठीक करने का शाबर मंत्र
मोच का दर्द ठीक करने का उपाय एक पारंपरिक और धार्मिक विधि पर आधारित है, जिसे सही तरीके से करने पर राहत मिल सकती है। इस उपाय में सरसों के तेल पर शाबर मंत्र का प्रयोग होता है, और फिर उस तेल को मोच वाले स्थान पर लगाया जाता है।
मंत्र-
"ऊँ नमो आदेश श्रीराम को, देऊँ मचक उड़ाई उसके तन से तुरत पीर भागि जाई, ना रही रोग पीर फूंक से सब हुई पानी, अमुक की कथा छोड़ भाग तूं मचकानी, पिता ईश्वर महादेव की दुहाई, आदेश सियाराम लखन गुसाईं"
मंत्र में “अमुक” की जगह पीड़ित व्यक्ति, जिसका मोच का दर्द ठीक करना है, उसका नाम लें।
मंत्र को सिद्ध करने की विधि
किसी भी मंत्र को चैतन्य करने के लिए पहले उसे सिद्ध करना आवश्यक है, तभी मंत्र कार्य करेगा। तो सबसे पहले नीचे दिए गए विधि से मंत्र को सिद्ध करें:
- किसी शुभ दिन स्नान करके शुद्ध हो जाएं
- भगवान श्रीराम के दरबार की पूजा करें (राम दरबार पूजा से तात्पर्य श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, सीता जी के सम्मिलित पूजा से है)
- पूजन करने के बाद उक्त मंत्र की 11 माला जप करें
- इसके बाद हमेशा मंत्र को चैतन्य रखने के लिए रोज 3 बार मंत्र का जप करते रहें
ध्यान रखें:- मंत्र सिद्धि के समय “अमुक” की जगह किसी का नाम न लें। जैसा मूल मंत्र है, वैसा ही ज़प करें और मंत्र सिद्ध करें। “अमुक” की जगह पीड़ित व्यक्ति का नाम प्रयोग के समय लेना है।
प्रयोग करने की विधि:
- एक छोटी कटोरी में सरसों का तेल लें।
- इसे हल्का गर्म करें।
- जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो मंत्र को 21 बार पढ़कर तेल पर फूंक मारें।
- इसके बाद उस तेल से मोच वाली जगह पर हल्के हाथ से मालिश करें।
- यह प्रक्रिया दिन में 2–3 बार करें।
- लगातार 3 दिन तक करने से आराम मिलेगा।
महत्वपूर्ण सावधानियां
- मोच वाली जगह पर तेज दबाव न डालें
- ज्यादा सूजन या फ्रैक्चर का शक हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- आराम (Rest) जरूर करें
- बर्फ या गर्म सिकाई स्थिति के अनुसार करें
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. क्या यह उपाय तुरंत असर करता है?
यह उपाय धीरे-धीरे असर करता है, आमतौर पर 2–3 दिन में आराम मिल सकता है।
Q2. क्या बिना मंत्र के सिर्फ तेल से मालिश कर सकते हैं?
हाँ, लेकिन मंत्र के साथ करने से इसका आध्यात्मिक प्रभाव बढ़ जाता है।
Q3. क्या हर तरह की मोच में यह उपाय काम करता है?
हल्की और सामान्य मोच में यह मदद कर सकता है, लेकिन गंभीर चोट में मंत्र प्रयोग के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
निष्कर्ष
मोच का दर्द बहुत कष्टदायक होता है, लेकिन सही समय पर सही उपाय अपनाने से इससे जल्दी राहत मिल सकती है। सरसों के तेल और शाबर मंत्र का यह पारंपरिक उपाय श्रद्धा और सही विधि से किया जाए, तो लाभकारी हो सकता है।
दोस्तों! मोच का दर्द सम्बन्धी यह मंत्र प्रयोग आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में जरुर बताएं और किसी भी अन्य मंत्र प्रयोगों की जानकारी के लिए हमें जरुर बताएं।
यह भी पढ़ें-
आसान और प्रभावशाली दुर्गा साधना | 108 मंत्र जप से पाएं मां दुर्गा की कृपा
Tantra Kya Hai : तंत्र का रहस्य, शक्ति और सच्चाई
जमीन या मकान से कब्जा छुड़ाने का शाबर मंत्र – 40 दिन में असर दिखाने वाला उपाय

0 टिप्पणियाँ