उदरशूल का घरेलू इलाज : उदरशूल अर्थात पेट में दर्द की विकृति अनेक कारणों से हो सकती है। अधिक शीतल खाद्य पदार्थों का सेवन करने पर वात विकार के कारण उदरशूल की उत्पत्ति होती है। गरिष्ठ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी उदरशूल होता है। कई दिन तक शौच नहीं जाने पर उदरशूल की विकृति होती है।
पेट में अचानक उठने वाला दर्द, गैस, मरोड़ या ऐंठन अक्सर उदरशूल की समस्या का संकेत हो सकता है। आयुर्वेद में उदरशूल को वात, पित्त और कफ के असंतुलन से जुड़ी एक विकृति माना गया है।
अगर आप भी पेट दर्द और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इस लेख में बताए गए उदरशूल का घरेलू इलाज आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ये उपाय आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित हैं और वर्षों से घरेलू चिकित्सा में उपयोग किए जाते रहे हैं।
![]() |
| उदरशूल से राहत दिलाने वाले आयुर्वेदिक घरेलू उपाय और जड़ी-बूटियां। |
क्या उदरशूल का घरेलू इलाज संभव है?
उदरशूल होने के मुख्य कारण
उदरशूल का अर्थ है पेट में होने वाला तीव्र दर्द या मरोड़। यह दर्द कभी हल्का तो कभी बहुत तेज हो सकता है। कई बार गैस, कब्ज या अपच के कारण पेट में सूजन और दर्द महसूस होता है, जो निम्न कारणों से हो सकता है-
- अधिक ठंडी चीजों का सेवन
- गरिष्ठ और तैलीय भोजन
- लंबे समय तक कब्ज रहना
- गैस बनने वाली चीजें अधिक खाना
- पाचन शक्ति कमजोर होना
- अनियमित खानपान
उदरशूल के सामान्य लक्षण
उदरशूल से बचाव के उपाय
-
समय पर भोजन करें
-
अधिक पानी पिएं
-
कब्ज न होने दें
-
रात में भारी भोजन न करें
-
भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं
उदरशूल का घरेलू इलाज
• संतरे के 50 ग्राम रस में थोड़ी-सी भुनी हुई हींग और काला नमक पीसकर, मिलाकर सेवन करने से उदरशूल शीघ्र नष्ट होता है।
• उड़द की दाल, चावल, अरबी, कटहल आदि वात कारक चीजें खाने पर जब उदरशूल होने लगे तो 5 ग्राम हल्दी के चूर्ण में, 3 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर हल्के गरम जल के साथ रोगी को सेवन कराने से उदरशूल अतिशीघ्र नष्ट होता है।
• नींबू के 5 ग्राम रस में काली मिर्च का 1 ग्राम चूर्ण और अदरक का 5 ग्राम रस मिलाकर सेवन करने से उदरशूल नष्ट हो जाता है।
• 3 ग्राम दालचीनी के चूर्ण में 3 ग्राम केसर का चूर्ण मिलाकर हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल नष्ट होता है।
• सोंठ, हींग और सहंजने की छाल, इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर, किसी खरल में जल के साथ घोंटकर, शुष्क होने पर छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें। उदरशूल होने पर दिन में दो-तीन बार जल के साथ गोलियों का सेवन करने से शूल तुरंत नष्ट होता है।
• नीलगिरी के तेल की 5-6 बूंदें 5 ग्राम शक्कर में मिलाकर सेवन करने से उदरशूल शीघ्र नष्ट हो जाता है।
• भांगरे के 10 ग्राम पत्तों को पीसकर जल में मिलाकर, उसमें थोड़ा-सा काला नमक डालकर, छानकर पीने से उदरशूल शीघ्र नष्ट होता है।
• सेंधा नमक, काला नमक और विड लवण (नोसादर), चव्य, सोंठ, पिप्पली मूल, हींग और चित्रक को बराबर मात्रा में लेकर, कूट-पीसकर खूब बारीक चूर्ण बना लें। 3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से उदरशूल नष्ट हो जाता है।
• सोंठ की जड़, एरंड की जड़, बड़ी और छोटी कटेरी, गोकुरु और कंटेरी को जल में उबालकर क्वाथ (काढ़ा) बना लें। इस क्वाथ को छानकर उसमें थोड़ी-सी हींग मिलाकर सेवन करने से वात विकारों के कारण उत्पन्न उदरशूल नष्ट हो जाता है।
• सोंठ, हींग, काला नमक और कंगू की माँगी, सब चीजें बराबर मात्रा में लेकर, कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। 3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से वायु विकार से उत्पन्न उदरशूल शीघ्र नष्ट हो जाता है। दिन में दो-तीन बार भी सेवन कर सकते हैं।
• हरड़ों को गोमूत्र में पकाकर, सुखाकर रखें। फिर हरड़ों को कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में बराबर मात्रा में मंडूर भस्म मिला लें। 3 ग्राम चूर्ण गुड़ के साथ सेवन करने से सब तरह के उदरशूल नष्ट हो जाते हैं।
• अगर को 10 ग्राम मात्रा में लेकर जल के साथ पीसकर पेट पर लेप करने से कुछ ही देर में उदरशूल नष्ट हो जाता है। शीत ऋतु हो तो अगर को हल्का-सा गरम करके लेप करना चाहिए।
• काला नमक और अजमोद 10-10 ग्राम मात्रा में लेकर, कूट-पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। 3 ग्राम चूर्ण को हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल नष्ट होता है।
• हींग और सेंधा नमक गोमूत्र के साथ गरम करके पेट पर लेप करने से तुरंत शूल नष्ट हो जाता है।
• चंपा के ताजे व कोमल पत्तों को कूट-पीसकर किसी कपड़े में बांधकर, उसका रस निकालें। 5 ग्राम रस में मधु मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीने से उदरशूल जल्दी नष्ट होता है।
• अनार का रस पीने से उदरशूल नष्ट हो जाता है।
• खुरासानी अजवायन का 3 ग्राम चूर्ण गुड़ के साथ सेवन करने से उदरशूल का निवारण होता है।
• बड़ी इलायची का चूर्ण बनाकर 1 या 2 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल से मुक्ति मिलती है।
• अश्वगंधा का 3 ग्राम चूर्ण लेकर उसमें 1 ग्राम इलायची का चूर्ण मिलाकर जल के साथ सेवन करने से गर्भावस्था में उत्पन्न उदरशूल नष्ट होता है।
• अदरक के 5 ग्राम रस में नींबू का 5 ग्राम रस मिलाकर, उसमें 2 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से बहुत जल्दी उदरशूल नष्ट होता है।
• दालचीनी को खूब बारीक पीसकर 1 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल पलक झपकते नष्ट होता है।
• अनार के सूखे दानों को कूट-पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। 3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल नष्ट होता है। दिन में कई बार भी चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
• सोंठ, हरड़, सेंधा नमक, निशोथ और पीपल, इन सभी वनौषधियों को 10-10 ग्राम मात्रा में लेकर कूट-पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को कपड़े से छानकर रखें। 3-3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल नष्ट होता है।
• एरंड की जड़ की छाल को अगर के साथ पीसकर हल्का-सा गरम करके पेट पर लेप करने से उदरशूल नष्ट हो जाता है। शीत ऋतु में उत्पन्न उदरशूल शीघ्र नष्ट होता है।
• गजपीपल का चूर्ण बनाकर 2-3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल नष्ट होता है।
• चित्रक, आंवला, सोंठ, सौंचेल, इलायची और अजमोद को 10-10 ग्राम मात्रा में लेकर सबको अलग-अलग कूट-पीसकर बाद में एक साथ मिलाकर रखें। 3-3 ग्राम चूर्ण हल्के गरम जल के साथ सेवन करने से उदरशूल की विकृति नष्ट होती है।
उदरशूल में क्या खाना चाहिए?
- हल्का और सुपाच्य भोजन
- खिचड़ी और दलिया
- गुनगुना पानी
- सूप और पतली दाल
- ताजा फल
क्या नहीं खाना चाहिए?
- अत्यधिक तला-भुना भोजन
- ठंडी चीजें
- अधिक मिर्च-मसाले
- फास्ट फूड
- भारी और देर से पचने वाला भोजन
❓ FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1. उदरशूल क्या होता है?
उदरशूल पेट में होने वाला दर्द, मरोड़ या ऐंठन है, जो गैस, कब्ज या पाचन खराब होने के कारण हो सकता है।
Q2. उदरशूल का मुख्य कारण क्या है?
अधिक तला-भुना भोजन, ठंडी चीजें, कब्ज और खराब पाचन उदरशूल के मुख्य कारण माने जाते हैं।
Q3. क्या गैस बनने से उदरशूल हो सकता है?
हाँ, पेट में अधिक गैस बनने से दर्द, भारीपन और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
Q4. उदरशूल का सबसे आसान घरेलू इलाज क्या है?
हींग, अजमोद और काला नमक को गुनगुने पानी के साथ लेना एक आसान और लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है।
Q5. क्या अदरक पेट दर्द में फायदेमंद है?
हाँ, अदरक पाचन सुधारने और गैस कम करने में मदद करता है, जिससे पेट दर्द में राहत मिल सकती है।
Q6. क्या उदरशूल में दही खाना चाहिए?
यदि दर्द गैस और वात के कारण हो तो अधिक ठंडी दही से बचना बेहतर माना जाता है।
Q7. उदरशूल में क्या खाना चाहिए?
हल्का और सुपाच्य भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप और गुनगुना पानी लेना फायदेमंद हो सकता है।
Q8. क्या कब्ज के कारण भी उदरशूल होता है?
हाँ, कई दिनों तक शौच न होने से पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या हो सकती है।
Q9. क्या आयुर्वेदिक उपाय उदरशूल में लाभदायक हैं?
आयुर्वेद में हींग, सोंठ, अजमोद, दालचीनी और अनार जैसे कई घरेलू उपाय बताए गए हैं जो राहत देने में सहायक माने जाते हैं।
Q10. उदरशूल होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
यदि पेट दर्द बहुत तेज हो, लगातार बना रहे, बुखार, उल्टी या खून आने जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
निष्कर्ष
उदरशूल यानी पेट दर्द की समस्या अक्सर खराब पाचन और वात विकार के कारण होती है। आयुर्वेद में बताए गए घरेलू उपाय जैसे हींग, अजमोद, अदरक, दालचीनी और अनार का रस पेट दर्द से राहत दिलाने में सहायक माने जाते हैं।
हालांकि यदि दर्द लगातार बना रहे या बहुत अधिक हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दोस्तों! उम्मीद है उदरशूल का घरेलू इलाज के सम्बन्ध में लिखा गया यह ब्लॉग अप्पको पसंद आया होगा। कमेंट में अपनी राय जरुर बताएं।
यह भी पढ़ें-
अर्श रोग- बवासीर का इलाज: कारण, लक्षण और 10 असरदार घरेलू उपाय
कब्ज का इलाज: 10 असरदार घरेलू उपाय और कारण | Constipation Cure in Hindi
दादी-नानी के नुस्खे: बिना दवा के रोगों से छुटकारा पाने के आसान उपाय

0 टिप्पणियाँ